Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाली की राजनीति में पिता से आगे बेटा: पीएम पर प्रियांक खरगे के बयान पर अनुराग ठाकुर

short by रुखसार अंजुम / on Tuesday, 2 May 2023
केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बेटे प्रियांक खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आपत्तिजनक बयान पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "प्रियांक ने 'गाली की राजनीति' में पिता से आगे निकलकर पीएम को 'नालायक बेटा' कहा।" बकौल अनुराग, कर्नाटक में पीएम मोदी को समर्थन मिलता देख कांग्रेस नेताओं ने उन्हें अपशब्द कहना शुरू कर दिया।