गावस्कर ने ऑक्शन में अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर्स के लिए ₹1 करोड़ की सीमा का दिया प्रस्ताव
आगामी आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने अनकैप्ड भारतीय क्रिकेटर्स के लिए ₹1 करोड़ की सीमा का प्रस्ताव दिया है। गावस्कर ने कहा, "आसानी से मिले पैसों ने कई होनहार प्रतिभाओं को खराब कर दिया है।" उन्होंने कहा कि प्रशासकों को ऐसे नियम बनाने चाहिए जिससे खिलाड़ी साल-दर-साल बेहतर प्रदर्शन करने के लिए उत्सुक रहें।
read more at CricTracker हिंदी


