Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गावस्कर ने किया कोहली का बचाव, कहा- जब रोहित रन नहीं बनाते तो कोई बात नहीं करता

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Tuesday, 12 July, 2022
पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली के खराब फॉर्म की आलोचना पर उनका बचाव किया है। गावस्कर ने कहा, "मुझे समझ नहीं आता कि जब रोहित शर्मा रन नहीं बनाते...तो कोई इसके बारे में बात नहीं करता।" उन्होंने कहा, "जब अन्य बल्लेबाज़ रन नहीं बनाते हैं तो कोई इसके बारे में बात नहीं करता...फॉर्म अस्थाई है...क्लास स्थाई है।"