Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गाज़ियाबाद में आग लगने से जलकर राख हुईं करीब 25 झुग्गियां, बुलाई गईं 10 दमकल की गाड़ियां

short by तान्या झा / on Saturday, 13 April, 2024
गाज़ियाबाद (यूपी) के मकनपुर में शनिवार को एक झुग्गी बस्ती में आग लग गई जिसे बुझाने के लिए दमकल की करीब 10 गाड़ियां बुलाई गईं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वहां मौजूद तकरीबन 100 झुग्गियों में से 25-30 झुग्गियां जलकर राख हो गईं। बकौल रिपोर्ट्स, आग से झुग्गियों में रखे सिलिंडर और पेट्रोमैक्स भी फटे जिनकी आवाज़ काफी दूर तक सुनाई दी।