गिन्नी को फोन पर प्रपोज़ करते समय नशे में था: कॉमेडियन कपिल शर्मा
नेटफ्लिक्स के आगामी स्पेशल स्टैंड-अप शो के प्रोमो में कॉमेडियन कपिल शर्मा ने बताया है कि उन्होंने गिन्नी चतरथ को फोन पर प्रपोज़ किया था और उस समय वह नशे में थे। उन्होंने कहा, "मैंने फोन उठाते ही पूछा कि 'क्या आप मुझसे प्यार करती हो?' वह (गिन्नी) कांप गईं...उन्होंने सोचा कि इस आदमी में इतनी हिम्मत कैसे आ गई।"


