गिरिराज सिंह ने लोकसभा चुनाव में लगाई जीत की हैट्रिक, बेगूसराय से लगातार दूसरी बार जीते
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने बेगूसराय (बिहार) से लगातार दूसरी बार लोकसभा चुनाव जीत लिया है। उन्होंने सीपीआई के अवधेश राय को 81,480 वोटों से हराया। गौरतलब है, गिरिराज सिंह ने लगातार तीसरी बार लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है और इससे पहले 2014 में वह नवादा से सांसद चुने गए थे।
read more at ABP न्यूज़


