Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गिल के दोहरे शतक के बाद उनको 'भविष्य' करार देने वाला रोहित का पुराना ट्वीट हुआ वायरल

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Thursday, 19 January, 2023
भारतीय ओपनर शुबमन गिल के न्यूज़ीलैंड के खिलाफ वनडे में 208 रन बनाने के बाद सोशल मीडिया पर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का पुराना ट्वीट वायरल हुआ है जिसमें उन्होंने गिल को 'भविष्य' करार दिया था। रोहित ने गिल के 2020 के ट्वीट 'हिटमैन से बेहतर कोई भी पुल शॉट नहीं मारता है' के जवाब में लिखा था, "शुक्रिया भविष्य।"