Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गिलेस्पी ने जन्मदिन पर नाइटवॉचमैन के तौर पर जड़ा था दोहरा शतक, यही थी उनकी आखिरी पारी

short by चंद्रमणि झा / on Friday, 19 April, 2024
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर जेसन गिलेस्पी ने 19 अप्रैल 2006 को अपने जन्मदिन पर चट्टोग्राम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट में नाइटवॉचमैन के तौर पर दोहरा शतक जड़ा था। गिलेस्पी के नाम किसी नाइटवॉचमैन बल्लेबाज़ द्वारा एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड है। हालांकि, इसके बाद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली और यह उनकी आखिरी पारी रही।