गुंडों और ठगों को कुचल दिया जाएगा: हुगली व हावड़ा में हुई हिंसा के बाद प. बंगाल के गवर्नर
पश्चिम बंगाल के हावड़ा और हुगली में हुई हिंसा के बाद गवर्नर सी.वी. आनंद बोस ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, "राज्य में गुंडागर्दी बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गुंडों और ठगों को कुचल दिया जाएगा।" बोस ने कहा, "लोकतंत्र को डीरेल नहीं होने देंगे। कानून तोड़ने वालों को जल्द एहसास होगा कि वे आग से खेल रहे हैं।"
read more at ABP न्यूज़


