Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात की एक झील में डूब रहे 2 बच्चों को बचाने के लिए कूदे 3 बच्चे, पांचों की हुई मौत

short by रुखसार अंजुम / on Sunday, 14 May, 2023
पुलिस अधीक्षक किशोर बलोलिया ने बताया कि गुजरात के बोटाद में शनिवार को कृष्णा सागर झील में डूबने से 5 बच्चों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, 2 बच्चे झील में नहाने के दौरान डूबने लगे जिन्हें बचाने के लिए 3 बच्चों ने छलांग लगा दी लेकिन सभी डूब गए। बकौल पुलिस, सभी मृतक बच्चे 16-17 साल के हैं।