गुजरात के अमरेली में दो बीजेपी पार्षद 3 बच्चे पैदा करने के कारण अयोग्य हुए घोषित
गुजरात के अमरेली में बीजेपी के दो पार्षदों को कलेक्टर अजय दहिया ने अयोग्य घोषित कर दिया है क्योंकि उनके तीन बच्चे हैं। दोनों पर गुजरात नगर पालिका अधिनियम 1963 के उल्लंघन का आरोप है। दोनों के वर्ष 2021 के चुनावी हलफनामे में दो ही बच्चों का ज़िक्र था लेकिन वर्ष 2023 में दोनों के तीसरे बच्चे पैदा हुए।
read more at Hindustan Times


