Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के गांधीनगर में पुराने सचिवालय की इमारत में लगी आग, फाइलें व फर्नीचर जले

short by अनुज श्रीवास्तव / on Friday, 14 October, 2022
गुजरात के गांधीनगर स्थित पुराने सचिवालय की इमारत में शुक्रवार को आग लग गई जिसमें ग्रामीण विकास विभाग की फाइलें और फर्नीचर जल गए। दमकल विभाग के अधिकारी ने बताया कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और ढाई घंटे में आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।