गुजरात के जामनगर में 5-मंज़िला होटल में लगी आग पर पाया गया काबू, 27 लोग बचाए गए
जामनगर (गुजरात) में गुरुवार शाम शॉर्ट सर्किट के कारण एक 5-मंज़िला होटल में आग लग गई। जामनगर के एसपी प्रेमसुख डेलू ने बताया कि होटल के कुल 36 कमरों में से 18 में 27 लोग ठहरे हुए थे जिन्हें सुरक्षित बचा लिया गया व सभी होटलकर्मी भी सुरक्षित हैं। बकौल पुलिस, दमकल की 5 गाड़ियों ने आग पर काबू पाया।
read more at भाषा


