Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के जामनगर में ताज़िया जुलूस के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत, 10 अन्य घायल

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 9 August, 2022
जामनगर (गुजरात) में मुहर्रम की पूर्व संध्या पर निकाले जा रहे ताज़िया जुलूस के दौरान करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ताज़िया के बिजली के तार से छू जाने के बाद उसमें करंट आ गया जिसके संपर्क में आने से 12 लोगों को बिजली का झटका लगा।
read more at भाषा