Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के बजट 2023-24 की प्रमुख बातें क्या हैं?

short by पीयूषा शर्मा / on Friday, 24 February, 2023
गुजरात के वित्त मंत्री कानूभाई देसाई ने शुक्रवार को वर्ष 2023-24 के लिए ₹3.01 लाख करोड़ का बजट पेश किया है। बजट में पुराने पुलों के पुनर्निर्माण के लिए ₹550 करोड़ और नर्मदा परियोजना के लिए ₹5,950 करोड़ आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा ₹1,500 करोड़ की लागत से 5 राजमार्गों को हाई-स्पीड कॉरिडोर के रूप में विकसित किया जाएगा।