Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात के बहुमंज़िला अस्पताल के बेसमेंट में लगी भीषण आग, 100 मरीज़ों को निकाला गया सुरक्षित

short by अनिल कुमार / on Sunday, 30 July, 2023
अहमदाबाद (गुजरात) में रविवार को एक बहुमंज़िला अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई जिसके बाद एहतियातन कम-से-कम 100 मरीज़ों को सुरक्षित निकाला गया। अधिकारियों के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे अस्पताल के बेसमेंट में आग लग गई जिसके बाद सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है।