गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने दिया इस्तीफा, कहा- संगठन में काम करना चाहता हूं
गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने शनिवार को राज्यपाल आचार्य देवव्रत को इस्तीफा सौंप दिया। रूपाणी ने कहा कि उन्होंने बीजेपी के संगठन में काम करने की इच्छा जताई है और पार्टी जो भी ज़िम्मेदारी देगी उसे वह निभाएंगे। उन्होंने कहा, "संगठन के साथ मेरी कोई तकरार नहीं है।" गौरतलब है, राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
read more at Twitter


