गुजरात के मोरबी में दीवार गिरने से 12 मज़दूरों की मौत, प्रधानमंत्री ने जताया शोक
गुजरात के मोरबी में बुधवार को हलवद गुजरात औद्योगिक विकास निगम के सागर सॉल्ट फैक्ट्री की दीवार गिरने से 12 मज़दूरों की मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर शोक जताते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, मृतकों के परिजनों को पीएमएनआरएफ से ₹2-₹2 लाख और घायलों को ₹50,000 देने का एलान किया है।
read more at Times Now नवभारत


