Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात चुनाव के परिणाम देश का मूड नहीं बताते: एनसीपी प्रमुख शरद पवार

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 8 December, 2022
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुरुवार को कहा कि गुजरात विधानसभा चुनाव के परिणाम अपेक्षा के अनुरूप ही आए हैं लेकिन यह देश का मूड नहीं बताते। उन्होंने कहा, "दिल्ली में नगर निगम और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम से यह साबित हो गया है, जहां बीजेपी हार गई।" गौरतलब है, बीजेपी गुजरात में लगातार 7वीं बार सरकार बनाएगी।
read more at भाषा