Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात चुनाव के पहले चरण के 21% उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले, 'आप' के सर्वाधिक: एडीआर

short by शिव / on Thursday, 24 November 2022
असोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) के मुताबिक, गुजरात विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 788 उम्मीदवारों में से करीब 21% (167 उम्मीदवारों) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। बकौल एडीआर रिपोर्ट, 88 सीटों पर चुनाव लड़ रही 'आप' के सर्वाधिक 36% (32 उम्मीदवारों) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं। गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर चुनाव होंगे।
read more at भाषा