गुजरात जायंट्स ने यूपी वॉरियर्ज़ को डब्ल्यूपीएल 2024 में हराकर दर्ज की अपनी दूसरी जीत
गुजरात जायंट्स ने डब्ल्यूपीएल 2024 में सोमवार को यूपी वॉरियर्ज़ को 8 रनों से हराकर टूर्नामेंट की अपनी दूसरी जीत दर्ज कर ली। गुजरात जायंट्स ने कप्तान बेथ मूनी के 52 गेंदों पर नाबाद 74 रनों की मदद से 20 ओवरों में 152/8 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में यूपी वॉरियर्ज़ 5 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी।
read more at ESPNcricinfo


