Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में 41 पाकिस्तानी हिंदुओं को दी गई भारत की नागरिकता

short by नदीम अनवर / on Sunday, 6 March, 2022
अहमदाबाद (गुजरात) में शनिवार को 41 पाकिस्तानी हिंदुओं को भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र दिया गया। अहमदाबाद के कलेक्टर संदीप सागले ने कहा, "नागरिकता मिलने वालों की उम्र 14-70 वर्ष के बीच है। हमारे पास आवेदन आते हैं और हम जांच के बाद नागरिकता जारी करते हैं।" अहमदाबाद कलेक्टरेट अब तक 971 पाकिस्तानी हिंदुओं को नागरिकता प्रमाणपत्र दे चुका है।