Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में दूसरी शादी करने पर महिला के दिवंगत पति के परिवार ने उससे की मारपीट, काटे बाल

short by सुप्रभा सक्सेना / on Wednesday, 14 December, 2022
गुजरात के अमरेली ज़िले में पहले पति की मौत के बाद दूसरी शादी करने पर महिला के साथ दिवंगत पति के परिवार ने मारपीट की और उसके बाल भी काट दिए। महिला को सड़क पर खींचकर खंभे से बांधकर पीटा गया। डीएसपी जे.पी. भंडारी ने बताया कि मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है जबकि दो अन्य फरार हैं।