गुजरात में पाकिस्तानी नाव से ₹350 करोड़ की 50 किलो हेरोइन ज़ब्त, 6 क्रू सदस्य गिरफ्तार
गुजरात एटीएस व भारतीय तटरक्षक बल ने शनिवार सुबह एक संयुक्त अभियान के तहत अरब सागर में एक पाकिस्तानी नाव से करीब ₹350 करोड़ कीमत की 50 किलोग्राम हेरोइन ज़ब्त कर 6 क्रू सदस्यों को पकड़ा। तटरक्षक बल ने ट्वीट कर बताया कि नाव व पकड़े गए लोगों को आगे की जांच के लिए जखाऊ बंदरगाह लाया गया है।
read more at ABP न्यूज़


