गुजरात में मस्जिद को हटाने को लेकर जारी नोटिस पर भड़के लोगों ने पुलिस पर किया पथराव
गुजरात के जूनागढ़ में एक मस्जिद के अवैध निर्माण को हटाने के लिए जारी नोटिस को लेकर भड़के लोगों ने शुक्रवार को प्रदर्शन करते हुए पुलिस पर पत्थरबाज़ी की जिसमें डीएसपी समेत 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस दौरान उपद्रवियों ने पुलिस की गाड़ियों में आग भी लगा दी। बकौल पुलिस, इस घटना में एक नागरिक की मौत हुई है।
read more at ABP न्यूज़


