Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात में सीमा के पास पकड़ा गया भारत में घुसने की कोशिश कर रहा पाकिस्तानी नागरिक

short by अनुज श्रीवास्तव / on Tuesday, 27 December, 2022
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मंगलवार को बताया कि गुजरात के बनासकांठा में नडाबेट सीमा के रास्ते भारत में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक पाकिस्तानी नागरिक को पकड़ा गया है। बीएसएफ गुजरात फ्रंटियर ने ट्वीट कर बताया कि घुसपैठिया पाकिस्तान के नगरपारकर का रहने वाला है। बीएसएफ ने पकड़े गए घुसपैठिए की तस्वीर भी जारी की है।