Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुजरात विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस के 10 विधायक 1 दिन के लिए हुए निलंबित

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 20 February, 2024
गुजरात विधानसभा में सदन में मंगलवार को हंगामा करने पर कांग्रेस के 10 विधायकों को एक दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है। दरअसल, कांग्रेस के विधायक जानना चाह रहे थे कि पिछले साल छोटा उदेपुर में उजागर हुए फर्ज़ी सरकारी कार्यालय और ₹4.16 करोड़ के सरकारी अनुदान की हेराफेरी के मामले में सरकार ने क्या कार्रवाई की है।