Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुपकर गठबंधन मिलकर लड़ेगा जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव: महबूबा मुफ्ती व फारूक अब्दुल्ला

short by खुशी / on Tuesday, 5 July, 2022
पीपल्स अलायंस फॉर गुपकर डिक्लेरेशन (गुपकर गठबंधन) के प्रमुख घटक दल नैशनल कॉन्फ्रेंस व पीडीपी ने जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ने की घोषणा की है। गठबंधन के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने कहा, "हम एकसाथ चुनाव लड़ेंगे।" वहीं, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने कहा, "लोगों की इच्छा है कि...हमें खोई गरिमा वापस पाने के लिए मिलकर प्रयास करने चाहिए।"