गुरमीत राम रहीम को पंजाब में बेअदबी की घटना से जुड़े 2 मामलों में मिली ज़मानत
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को फरीदकोट अदालत ने बेअदबी के 2 मामलों में ज़मानत दे दी है। गुरमीत को अब बरगारी (पंजाब) में 2015 में हुई बेअदबी की घटना से जुड़े तीनों मामलों में ज़मानत मिल गई है। वह फिलहाल रोहतक (हरियाणा) की एक जेल में बलात्कार और हत्या के मामलों में सज़ा काट रहे हैं।
read more at Hindustan Times


