गुरुग्राम की सोसायटी में 80 लोग हुए बीमार, गंदा पानी पीने की आशंका
गुरुग्राम के सेक्टर-83 स्थित एमार पाम गार्डन सोसायटी में 80 लोग बीमार हो गए हैं। इन लोगों में उल्टी, दस्त और ज़ुकाम के लक्षण पाए गए हैं और आशंका जताई गई है कि गंदा पानी पीने के कारण ये लोग बीमार हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि पानी के सैंपल को जांच के लिए भेजा गया है।


