गुरुग्राम के बादशाहपुर से विधायक राकेश का 45 वर्ष की आयु में हार्ट अटैक से हुआ निधन
गुरुग्राम (हरियाणा) के बादशाहपुर से निर्दलीय विधायक राकेश दौलताबाद का शनिवार को 45 वर्ष की उम्र में हार्ट अटैक से निधन हो गया। राकेश को सुबह 10:00 बजे हार्ट अटैक आया था और एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राकेश के निधन पर शोक जताया है।
read more at ABP न्यूज़


