गुरुग्राम में 18 वर्षीय घरेलू सहायिका ने 15वीं मंज़िल से कूदकर की आत्महत्या
पुलिस ने बताया है कि गुरुग्राम (हरियाणा) में एक 18 वर्षीय लड़की ने आवासीय सोसायटी की 15वीं मंज़िल से कूदकर खुदकुशी कर ली है। लड़की की शिनाख्त सुभि के रूप में हुई है जो सोसायटी में घरेलू सहायिका के रूप में काम करती थी। पुलिस के अनुसार, लड़की ने कथित प्रेम-प्रसंग के कारण बिल्डिंग से छलांग लगाई है।
read more at भाषा


