गुरुग्राम में ऐम्बुलेंस व दमकल वाहनों को रास्ता ना देने पर लगेगा ₹10,000 जुर्माना
गुरुग्राम पुलिस ने ट्रैफिक के बीच ऐम्बुलेंस और दमकल गाड़ियों को रास्ता नहीं देने वाले वाहन चालकों पर ₹10,000 जुर्माना लगाने का एलान किया है। डीसीपी (ट्रैफिक) वीरेंद्र विज ने कहा है कि गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस के ज़ोनल अधिकारी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग भी करेंगे और आरोपी चालकों को रिकॉर्डिंग के साथ बिना किसी देरी के ऑनलाइन चालान भेजा जाएगा।
read more at हिन्दुस्तान


