Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में जांच के लिए कार रोकने पर 4 युवकों ने पुलिसकर्मी से की मारपीट, वर्दी फाड़ी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Thursday, 15 December, 2022
गुरुग्राम (हरियाणा) में जांच के लिए रुकने का इशारा करने पर कार चालक ने पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) को कथित तौर पर कुचलने की कोशिश की। घटना मंगलवार की है और जब पुलिस ने करीब 500 मीटर पीछा कर गाड़ी को रोका तो उसमें बैठे 4 युवकों ने पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की व उनकी वर्दी फाड़ दी।