गुरुग्राम में तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 महिलाओं की दबकर हुई मौत, 4 घायल
गुरुग्राम (हरियाणा) के पटौदी में मंगलवार को एक तालाब की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 3 महिला मज़दूरों की दबकर मौत हो गई व 4 अन्य घायल हो गईं। अधिकारियों के अनुसार, मनरेगा के तहत 8 महिलाएं 6-महीने से तालाब की खुदाई कर रही थीं। बकौल पुलिस, घटना में बाल-बाल बची एक महिला ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी।
read more at Hindustan Times


