गुरुग्राम में पेशाब करने के लिए रुके वकील से चाकू की नोक पर बदमाशों ने लूटी मर्सिडीज़
गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-66 निवासी अनुज बेदी नामक वकील ने शुक्रवार को पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि गुरुवार रात सेक्टर-29 में 3 अज्ञात बदमाशों ने चाकू की नोक पर उसकी मर्सिडीज़ कार लूट ली। बकौल बेदी, घटना के समय वह सड़क किनारे कार खड़ी कर पेशाब करने गया था व लौटने पर बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
read more at हिन्दुस्तान


