गुरुग्राम में प्रेमी की खुदकुशी से आहत युवती ने खुद को लगाई आग, इलाज के दौरान हुई मौत
गुरुग्राम (हरियाणा) के सेक्टर-37 में किराए के कमरे में रहने वाली एक युवती ने रविवार रात कथित तौर पर खुद को आग लगा ली व इलाज के दौरान मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि युवती के कथित प्रेमी ने रविवार को अवैध पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी जिससे वह आहत थी।
read more at भाषा


