गुरुग्राम में फंदे से लटककर महिला ने की खुदकुशी, ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप
गुरुग्राम (हरियाणा) पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सेक्टर-51 की एक सोसायटी में 46-वर्षीय मनीषा चौहान नामक महिला ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बकौल पुलिस, मृतका के भाई की शिकायत पर महिला के पति व सास पर केस दर्ज किया गया है।
read more at लेटेस्टली


