Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गुरुग्राम में मुफ्त में भेलपूरी देने से मना करने पर शख्स ने की विक्रेता की हत्या, हुआ गिरफ्तार

short by आकांक्षा भारद्वाज / on Thursday, 5 May, 2022
हरियाणा के गुरुग्राम में मुफ्त में भेलपूरी देने से मना करने पर नशे के आदी शख्स ने विक्रेता पर पत्थर से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बकौल पुलिस, गिरफ्तारी के समय आरोपी अर्धनग्न अवस्था में था व उसने पूछताछ के दौरान अपना जुर्म कबूल किया है।