गुरुग्राम में वीडियो लाइक करने के बदले पैसे देने का झांसा देकर इंजीनियर से हुई ₹42 लाख की ठगी
गुरुग्राम (हरियाणा) में यूट्यूब पर वीडियो लाइक करने के बदले पैसे देने का झांसा देकर एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से ₹42.3 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित इंजीनियर के मुताबिक, आरोपियों ने उसे 'टेलीग्राम' पर एक ग्रुप में जोड़कर काम में पैसे निवेश करने के लिए कहा था। पीड़ित ने थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
read more at TimesNow नवभारत


