गुरुग्राम में हथियारबंद बदमाशों ने वाइन शॉप में की फायरिंग, 1 शख्स की हुई मौत व 2 घायल
गुरुग्राम (हरियाणा) में शुक्रवार रात एक वाइन शॉप में घुसे 2 हथियारबंद बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी जिसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। बकौल पुलिस, घटना में गोली लगने से 1 ग्राहक की मौत हो गई व 2 घायल हो गए। शॉप के मालिक के अनुसार, घटना से पहले व बाद में उन्हें विदेशी नंबर से कॉल आया था।
read more at भाषा


