गुरुग्राम में हुई 24 घंटे में रिकॉर्ड 73.4 मिमी बारिश, मई में 25 साल में सबसे ज़्यादा बारिश
मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुग्राम में पिछले 24 घंटों में 73.4 मिमी बारिश हुई जो पिछले 25 साल में मई में हुई सबसे ज़्यादा बारिश है। आईएमडी-चंडीगढ़ के निदेशक, मनमोहन सिंह ने बताया कि मई महीने में पिछली बार सबसे ज़्यादा बारिश 1987(53 मिमी) में दर्ज की गई थी। बकौल निदेशक, अगले 4-5 दिनों तक शहर में तापमान कम रहेगा।
read more at Hindustan Times


