गुर्दे में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हुईं टीवी ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी, शेयर की तस्वीर
टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की ऐक्ट्रेस शिवांगी जोशी गुर्दे में संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती हैं। शिवांगी ने अस्पताल से अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर कर लिखा, "बीते कुछ दिन काफी मुश्किल रहे। किडनी में संक्रमण हो गया था...अब बेहतर महसूस कर रही हूं।" उन्होंने कहा कि वह बहुत जल्द काम पर लौटेंगी।
read more at इंडिया टीवी


