गुलाम नबी आज़ाद के समर्थन में जम्मू-कश्मीर में करीब 64 नेताओं ने दिया कांग्रेस से इस्तीफा
गुलाम नबी आज़ाद के कांग्रेस छोड़ने के बाद उनके समर्थन में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर में करीब 64 कांग्रेस नेताओं ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। बकौल रिपोर्ट, इनमें जम्मू-कश्मीर के पूर्व उप-मुख्यमंत्री तारा चंद, पूर्व मंत्री अब्दुल माजिद वानी व पूर्व विधायक बलवान सिंह आदि शामिल हैं। कांग्रेस छोड़ने के बाद आज़ाद ने अपनी पार्टी बनाने की घोषणा की है।
read more at ABP न्यूज़


