गुलाम नबी आज़ाद ने उन्हें 'गुलाम' कहने पर जयराम रमेश को भेजा कानूनी नोटिस
डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी के प्रमुख गुलाम नबी आज़ाद ने 'भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान उन्हें 'गुलाम' कहने पर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है। दरअसल, रमेश ने 'क्या गुलाम नबी और कांग्रेस फिर एकसाथ आ सकते हैं' सवाल पर कथित तौर पर कहा था कि गुलाम अब 'आज़ाद' नहीं रहे, वह बीजेपी के 'गुलाम' बन गए हैं।
read more at ABP न्यूज़


