गुलाम नबी की पार्टी छोड़ने वाले 2 और नेता 58 कार्यकर्ताओं संग कांग्रेस में हुए शामिल
जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को गुलाम नबी आज़ाद की डेमोक्रेटिक आज़ाद पार्टी (डीएपी) छोड़ने वाले विधान परिषद के पूर्व सदस्य निज़ामुद्दीन खटाना व उनके बेटे गुलज़ार अहमद खटाना 58 अन्य कार्यकर्ताओं संग कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा, "ये 2-माह की छुट्टी पर गए थे और अब लौट आए हैं।"
read more at भाषा


