गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस हादसे को लेकर रेलवे ने दिए उच्च स्तर की जांच के आदेश
पश्चिम बंगाल में गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस 15633 (अप) हादसे को लेकर रेलवे ने उच्च स्तर की सुरक्षा जांच के आदेश दे दिए हैं। रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर्स (03564 255190, 050 34666 और 0361-273162, 2731622, 2731623) भी जारी किए हैं। गौरतलब है, गुवाहाटी-बीकानेर एक्सप्रेस गुरुवार शाम 5 बजे दोमोहानी (पश्चिम बंगाल) में पटरी से उतर गई जिसमें 12 कोच प्रभावित हुए।
read more at Twitter


