गूगल इंजीनियर ने किया दावा, 'इंसान की तरह व्यवहार' कर रहा एआई चैटबॉट; छुट्टी पर भेजा गया
गूगल के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित चैटबॉट के 'संवेदनशील' होने और इंसान की तरह सोचने व तर्क करने का दावा करने वाले इंजीनियर ब्लेक लेमोइन को कंपनी ने सवैतनिक अवकाश पर भेज दिया है। गूगल ने उनके दावों को खारिज किया है। लेमोइन ने LaMDA चैटबॉट के साथ अपनी बातचीत के ट्रैन्सक्रिप्ट प्रकाशित किए थे और इसे 'एक शख्स' बताया था।


