Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

गूगल को पछाड़कर अमेरिका की तीसरी बड़ी कंपनी बनी चिप निर्माता एनवीडिया

short by अनिल कुमार / on Friday, 16 February, 2024
गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट को पछाड़कर चिप निर्माता एनवीडिया अमेरिका की तीसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बन गई है। आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार तक एनवीडिया का बाज़ार पूंजीकरण $1.79 ट्रिलियन है जबकि अल्फाबेट का $1.78 ट्रिलियन है। गौरतलब है कि एनवीडिया के शेयरों में पिछले 6 माह में लगभग 67% और सिर्फ फरवरी में लगभग 30% की बढ़ोतरी हुई है।