गूगल ने आईआईटी मद्रास को 'रिस्पॉन्सिबल एआई सेंटर' बनाने के लिए ₹8.2 करोड़ देने की घोषणा की
गूगल ने आईआईटी मद्रास को 'रिस्पॉन्सिबल एआई सेंटर' स्थापित करने के लिए ₹8.26 करोड़ अनुदान देने का एलान किया है। गूगल रिसर्च इंडिया के निदेशक मनीष गुप्ता ने कहा, "एआई का एक परिवर्तनकारी प्रभाव हो सकता है लेकिन इसके लिए एक दृष्टिकोण रखना महत्वपूर्ण है।" उन्होंने कहा कि यह सेंटर भारतीयों के संदर्भ में पूर्वाग्रह को समझने में मदद करेगा।


